सिलीगुड़ी नगर निगम ने मनाई नेताजी की जयंती

सिलीगुड़ी, 23 जनवरी (हि.स.)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती पूरे देश के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी सम्मानपूर्वक मनाई गई। सिलीगुड़ी के विभिन्न स्थानों पर नेताजी की जयंती में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए है। वहीं, सिलीगुड़ी नगर निगम द्वारा भी नेताजी की जयंती मनाई गई।

सबसे पहले सुभाषपल्ली के नेताजी मोड़ पर नेताजी की प्रतिमा के सामने झंडोतोलन किया गया। इसके बाद सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव, डिप्टी मेयर रंजन सरकार व अन्य पार्षदों और अधिकारीयों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन/गंगा

   

सम्बंधित खबर