सिंचाई परियोजनाओं को गति प्रदान करें: मंत्री सिलावट

भोपाल, 23 जनवरी (हि.स.)। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने मंगलवार को निर्देश दिए हैं कि मध्य प्रदेश में निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं को गति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 100 दिवस, 1 वर्ष 5 वर्ष एवं वर्ष 2047 तक के लिए कार्य योजना तैयार की जाए। विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति के लिए सतत प्रयास किए जाएं।

मंत्री सिलावट मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। बैठक में अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री सिलावट ने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृतियां प्राप्त करें। केन बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना में मध्य प्रदेश राज्य को आवंटित कार्य में गति लाते हुए परियोजना के लक्ष्यों को निर्धारित समय में प्राप्त किया जाए। अंतर राज्यीय ईआरसीपी (पूर्वी राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट) परियोजना से संबंधित कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण किया जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

   

सम्बंधित खबर