राम चरितमानस है प्रभु राम का पूरा स्मरण : विशाल गर्ग

हरिद्वार, 24 जनवरी (हि.स.)। 108 श्री रामचरितमानस भेंट शुरुवात करते हुए भाजपा नेता विशाल गर्ग, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कार सेवक स्व. ओमकार दत्त शर्मा के पुत्र विपिन शर्मा के साथ जिलाधिकारी हरिद्वार को भेंट की।

इस अवसर पर भाजपा नेता विशाल गर्ग एवं सुनील सेठी ने कहा कि आज पूरा देश राम की भक्ति में लीन है। देश का सबसे बड़ा आस्था का केंद्र अयोध्या रामजन्म भूमि बन चुका है। बच्चा-बच्चा राम को जानना चाहता है। अपने आराध्य के अस्तित्व को अपने अंदर ढालना चाहता है। विपिन शर्मा ने कहा कि प्रभु राम के आदर्शों पर चलकर देश की तरक्की के साथ-साथ उनके आदर्शों उनके जीवन उनके विचारों को मन में धारण करने का हर देशवासी का नई पीढ़ी का सपना है।

हम एक छोटी सी पहल की शुरुआत करते हुए रामचरितमानस की इस भेंट को हर घर तक पहुंचाना चाहते हैं, जिसकी शुरुआत जिला अधिकारी से करते हुए एक एक आम इंसान तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। क्योंकि हम सब राम के और राम सभी के है। उनके आदर्श को ही हमें अपने जीवन का लक्ष्य बनाना है। 500 साल बाद पूरे हुए सपने का हमारी पीढ़ी आने वाली पीढ़ी को श्रीराम के आदर्शों पर चलकर देश के एक एक बच्चे को अपने आराध्य को जानने उनको अपने मन में धारण करने का संकल्प लेना चाहती है। साथ में ई मैक संस्था के अध्यक्ष आशीष झा, सचिव बॉक्सिंग संघ नवीन चौहान व ललित शर्मा मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर