नमो ऐप के क्षेत्रीय प्रभारी बनी कटिहार भाजपा महिला मोर्चा के जिला महामंत्री प्रियंका सिंह

कटिहार, 24 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं संगठन महामंत्री भीकू भाई दलसानिया के निर्देशानुसार नमो ऐप बिहार के प्रदेश पदाधिकारी की घोषणा की गई। नमो ऐप के प्रदेश संयोजक रितेश रंजन ने कटिहार जिला से पूर्व महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रियंका सिंह को क्षेत्रीय प्रभारी बनाया है, जिसको लेकर कटिहार भाजपा नेताओं ने खुशी व्यक्त की है।

प्रियंका सिंह ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी मिली है उसकी निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगी।

क्षेत्रीय प्रभारी बनाए जाने पर जिला अध्यक्ष मनोज राय, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, चंद्रभूषण ठाकुर,जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव ,सौरभ कुमार मालाकार सहित जिला एवं मंडल एवं बुथ स्तर के जिला भर के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका सिंह को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/विनोद/चंदा

   

सम्बंधित खबर