कर्पूरी ठाकुर का जीवन गरीबों के प्रति समर्पित रहा: गणेश केसरवानी

-पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को भारतरत्न देकर पिछड़े समाज का सम्मान बढ़ाया: गणेश केसरवानी

प्रयागराज, 24 जनवरी (हि.स.)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जीवन गरीबों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में गरीबों, वंचितों के लिए कार्य किया। ऐसे जननायक कर्पूरी ठाकुर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत रत्न दिए जाने पर आज पूरा पिछड़ा समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

यह बातें महापौर गणेश केसरवानी ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा द्वारा सिविल लाइन में आयोजित कर्पूरी ठाकुर की 100वींं जन्म जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरान्त कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछड़े समाज के लोगों का सम्मान बढ़ाया है।

इस अवसर पर भाजपा कौशाम्बी जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, रणजीत सिंह, डॉ शैलेश पांडेय ने कर्पूरी ठाकुर की जीवन पर दर्शन डाला। कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालन पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंगद सिंह पटेल, राजेश केसरवानी, वरुण केसरवानी, प्रमोद मोदी, शत्रुघ्न जायसवाल एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी।

-कर्पूरी ठाकुर गरीबों और वंचितों के हितों के लिए रहते थे प्रतिबद्ध: राजेंद्र मिश्रा

भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में कपूर ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने कहा कि कपूरी ठाकुर गरीबों और वंचित वर्ग के हितों के लिए सबसे ज्यादा प्रतिबद्ध रहे। उन्होंने गरीबों के लिए आवास शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान किए एवं उनके प्रति जीवन समर्पित किया। उनके 100वीं जन्म जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उन्हें भारत रत्न देकर पिछड़े वर्ग के समाज को लोगों को सम्मानित किया है, जिसके प्रति हम आभार प्रकट करते हैं।

इस अवसर पर यमुनापार के प्रभारी सुशील त्रिपाठी, पिछड़ा वर्ग क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी पटेल, यमुनापार जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर दर्शन डाला। इस दौरान देवेश सिंह, देवेंद्र मिश्रा, कुंज बिहारी मिश्रा, राजेश केसरवानी, मनोज कुमार कुशवाहा, पुष्पराज सिंह, नटवरलाल भारती, आनंद दुबे, संजीव जायसवाल आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्याकान्त/आकाश

   

सम्बंधित खबर