शिवपुरी: कलेक्टर ने झंडा वंदन कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया

- पोलो ग्राउंड पर हुआ मुख्य समारोह

शिवपुरी, 26 जनवरी (हि.स.)। शिवपुरी जिले में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय पर पोलो ग्राउंड मैदान पर आयोजित किया गया। इस मौके पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के द्वारा झंडा वंदन किया गया और परेड की सलामी ली गई। इस मौके पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

शिवपुरी के पोलोग्राउंड पर इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और भारत माता के जयकारों के साथ शानदार परेड निकाली गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन भी कलेक्टर ने किया। वहीं मुख्य अतिथि ने शांति और खुशहाली के प्रतीक हरे, सफेद व केसरिया रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग थीम पर झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर के साथ पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया साथ रहे। इस मौके पर जवानों के द्वारा हर्ष फायर कर शानदार परेड निकाली गई जहां एसपी-कलेक्टर ने सलामी ली।

हिंदुस्थान समाचार/ रंजीत गुप्ता/मुकेश

   

सम्बंधित खबर