जातीय भेदभाव को दूर करने के लिए आजीवन प्रयासरत रहे कर्पूरी ठाकुर : लल्लू सिंह

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान देकर समाज के हर व्यक्ति का सम्मान किया गया : लल्लू सिंहकर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान देकर समाज के हर व्यक्ति का सम्मान किया गया : लल्लू सिंहकर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान देकर समाज के हर व्यक्ति का सम्मान किया गया : लल्लू सिंहकर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान देकर समाज के हर व्यक्ति का सम्मान किया गया : लल्लू सिंहकर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान देकर समाज के हर व्यक्ति का सम्मान किया गया : लल्लू सिंहकर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान देकर समाज के हर व्यक्ति का सम्मान किया गया : लल्लू सिंहकर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान देकर समाज के हर व्यक्ति का सम्मान किया गया : लल्लू सिंह

अयोध्या, 27 जनवरी (हि.स.)। सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर सांसद लल्लू सिंह ने मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। 1942 के भारत छोड़ों आंदोलन में वे जेल भी गए थे। दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वे जातीय भेदभाव को दूर करने के लिए वे आजीवन प्रयासरत रहे।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन सबके लिए भी है, जो पिछड़ों और शोषितों के उत्थान के लिए सामाजिक और राजनीतिक रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न का सम्मान देकर समाज के हर उस व्यक्ति का सम्मान किया है, जो समाज के गरीब और पिछड़े वर्ग के लिए कार्य करते हैं। जननायक कर्पूरी ठाकुर, जिन्होंने समाज के सबसे कमजोर वर्गों की आवाज उठाई, उन्हें भारत रत्न से अलंकृत किया गया, जिसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद।

कार्यक्रम में सैलून एसोशिएसन के अध्यक्ष रामनाथ शर्मा, डा जेपी सेन, राम मूरत शर्मा, डॉ शकील, तुफैल सलमानी सहित सैकड़ों संख्या में लोग मौजूद रहे।

सांसद ने ग्रामीण क्षेत्र की चार सड़कों का किया शिलान्यास

सांसद लल्लू सिंह ने अपने सांसद विकास निधि योजना के तहत चार सड़कों का शिलान्यास किया। विधानसभा मिल्कीपुर के अमानीगंज के भटपुरा गोपालपुर में 5.62 लाख की लागत से 107 मी. रबड़ मोल्ड तथा पैडोकिया गांव में रमेश के घर से बंसीलाल के घर तक 9.98 लाख की लागत से 100 मी., मिल्कीपुर के धनैचा पूरे पासी में 11.21 लाख की लागत से 250 मी. इंटरलाकिंग, तथा बसवां पूरे बनयी तिवारी में 11.61 लाख की लागत से 235 मी. की इंटरलाकिंग सड़कों का शिलान्यास किया है।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अच्छी सड़कें किसी क्षेत्र के विकास का पैमाना होती है। आवागमन की अच्छी सुविधा होने से क्षेत्र में समृद्धि आती है। ग्रामीण बाजारों से जुड़े व्यापारियों का व्यवसाय बढ़ता है। गांवों को मुख्य मार्गो से बेहतर आवागमन सुविधा के लिए जोड़ा जा रहा है। रामनगरी अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गयी है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं व पयर्टकों से अयोध्या जनपद ही बल्कि अगल बगल के जनपदों में भी रोजगार सृजन होगा।

इस दौरान बंशीधर शर्मा, जर्नादन मौर्य, अजय तिवारी, सर्वजीत सिंह, राम सजीवन मिश्र, श्याम नारायण पाठक, अशोक मिश्र, जिपंस बब्लू पासी, अखिलेश सिंह, देवेन्द्र सिंह, पवन सिंह, पवन पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्राम वासी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार /पवन पाण्डेय

/राजेश

   

सम्बंधित खबर