विराट कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटने लगे कांग्रेस कार्यकर्ता, कुछ ही देर में पहुंचेंगे खड़गे

रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में कांग्रेस क विराट कार्यकर्ता सम्मेलन को पार्टी नेता संबोधित करते।

देहरादून, 28 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह सुबह से ही देखने को मिल रहा है। आज खड़गे देहरादून में विराट कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में भाग लेने के लिए राज्यभर के कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हो रहे हैं।

रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में कांग्रेस जनसभा को आयोजित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे विराट कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सुबह से प्रदेश के अन्य जिलों से महिला, पुरुष के एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ता जनसभा स्थल पर एकत्रित होने लगे हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड का यह पहला दौरा है। पार्टी की ओर से उनके स्वागत के लिए जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक स्वागत में शहर भर में बैनर पोस्टर लगाए गए हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे आगामी लोकसभा की देवभूमि से चुनावी शंखनाद कर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम करेंगे। राज्य में पिछली दो बार से पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है। इस बार कांग्रेस इन सीटों पर भाजपा को टक्कर देने के लिए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में संदेश देने का काम करेगी।

इस मौके पर पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पूर्व मंत्री दुर्गापाल, खुशहाल सिंह अधिकारी, विकास नेगी, पूर्व विधायक रणजीत रावत सहित अन्य सभा को संबोधित करते हुए भाजपा की डबल इंजन को जनविरोधी बताया। मंच का संचालन कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना कर रहे हैं।

मंच पर खटीमा विधायक और उप नेता भुवन कापड़ी,प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, विधायक आदेश चौहान, तिलक राज बेहड़, विधायक,रणजीत रावत, और पूर्व सांसद अन्य नेता मौजूद हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

/रामानुज

   

सम्बंधित खबर