राहुल गांधी के बढ़ते जनसमर्थन से घबराये नीतीश कुमार भाजपा से मिले: सुमन मल्लिक

अररिया फोटो:कांग्रेस नेता सुमन कुमार मल्लिकअररिया फोटो:कांग्रेस नेता सुमन कुमार मल्लिकअररिया फोटो:कांग्रेस नेता सुमन कुमार मल्लिकअररिया फोटो:कांग्रेस नेता सुमन कुमार मल्लिकअररिया फोटो:कांग्रेस नेता सुमन कुमार मल्लिक

अररिया, 29 जनवरी(हि.स.)। बिहार के सियासी बदलाव के बाद सत्ता से विपक्ष में गए सियासी दल के नेता अब नीतीश कुमार को लेकर मुखर होने लगे हैं और बिहार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधने लगे हैं।इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तथा ''भारत जोड़ो यात्रा'' मीडिया कमिटी के सदस्य सुमन कुमार मल्लिक ने सोमवार को कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा'' सीमांचल जिला में अभूतपूर्व साबित हो रहा हैं।

मल्लिक ने कहा कि यह यात्रा एक जन आंदोलन है। उन्होंने कहा की यह कांग्रेस यात्रा नहीं है, यह यात्रा देश को एकजुट करने के लिए है। जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक यह यात्रा देश के लोगों को दिलों से जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि असल मायने में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश के देशमानस की अंतरात्मा से जुड़ चुकी हैं।

मल्लिक ने कहा कि दूसरी ओर राहुल गांधी जी के बढ़ते लोकप्रियता और जनसमर्थन से घबराकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बिहार में प्रारंभ होने से पहले ही भाजपा पास चले गए। उन्होंने कहा की इंडी गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार के 40 लोकसभा सीट में जीत दर्ज कर, जदयू-भाजपा गठबंधन को जीरो पर आउट करेगा।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा

   

सम्बंधित खबर