बिहार : राज्यसभा की छह सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित

पटना, 29 जनवरी (हि.स.)। केन्द्रीय चुनाव आयोग ने बिहार के साथ अन्य राज्यों के राज्यसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। बिहार में राज्यसभा की छह सीटों के लिए चुनाव होना है। घोषणा के अनुसार 8 फरवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तारीख 15 फरवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी, नाम वापसी का समय 20 फरवरी है। चुनाव 27 फरवरी को होंगे। उसी दिन शाम में 5 बजे से मतों की गणना होगी।

दरअसल, बिहार में राज्यसभा के लिए छह सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल माह में खत्म हो रहा है। इनमें राजद के मनोज कुमार झा और अहमद अशफाक करीम, जदयू के अनिल प्रसाद हेगड़े और बशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा के सुशील कुमार मोदी और कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह का कार्यकाल पूरा होने वाला है।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा/सुनील

   

सम्बंधित खबर