मोबाइल टावर लगाने का लोगों ने किया विरोध

सिलीगुड़ी, 30 जनवरी (हि.स.)। दक्षिण शांतिनगर इलाके के एक घर पर निजी कंपनी का मोबाइल टावर लगाने का कार्य शुरू किया गया था। मंगलवार को इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग जमा हो गए तथा इसका विरोध करना शुरू कर दिए। लोगों ने मोबाइल टावर हटाने की मांग की। घटना की खबर मिलते ही आशीघर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में स्थानीय लोगों और घर के मालिक से बात कर स्थिति को नियंत्रण किया।

लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे में चोरी चुपके इलाके में टावर लगाने का कार्य चल रहा था। पहले से इलाके में तीन और टावर है। 100 मीटर के दायरे में टावर होने से उन्हें कई प्रकार की दिक्कत हो सकती है। खास तौर से बुजुर्ग व बच्चों को इससे समस्या हो सकती है। इससे निकलने वाले विकिरण शरीर को नुकसान पहुंचा सकते है। यही कारण है कि टावर के प्रभाव में आने वाले लोगों ने मिलकर एक सुर से इसके खिलाफ आवाज बुलंद की है।

लोगों के विरोध को देखते हुए टावर लगाने का कार्य बंद कर दिया गया। वहीं घर के मालिक निशीथ पाल ने कहा कि अभी कागजी कार्रवाई के बाद टावर लगाने का कार्य शुरू किया गया है। अगर लोगों को दिक्कत है तो टावर नहीं बैठाया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर