पलामू में पूर्व प्रमुख के पति पर हमले के पांच आरोपित भेजे गए जेल

पलामू, 31 जनवरी (हि.स.)। रामगढ़ प्रखंड की पूर्व प्रमुख गुड्डी देवी के पति संजय सिंह पर हमले के आरोप में पुलिस ने एक परिवार की महिला, उसके पति और तीन पुत्रों को बुधवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में आदर गांव के मोहन सिंह (50), उसकी पत्नी देवकाली देवी (55), पुत्र कमलेश सिंह (35), अभिषेक सिंह (27) और प्रवीण सिंह (29) शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को चोरहट पंचायत के आदर गांव में पूर्व प्रमुख के पति संजय सिंह पर जानलेवा हमला किया गया था। हमले में संजय गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। मारपीट के बाद हमलावरों ने उनके दोनों हाथ और पैर बांधकर घर में बंद कर दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर रामगढ थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे थे और संजय सिंह को इलाज के लिए भिजवाया था।

रामगढ़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय ने बताया कि पूर्व प्रमुख सह चोरहट की पंचायत समिति सदस्य गुड्डी देवी के पति संजय सिंह के साथ मारपीट करने के आरोप में पिता-पुत्र समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिलीप कुमार/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर