आज से केंद्र के खिलाफ ममता का धरना, खत्म होते ही जाएंगी दिल्ली

कोलकाता, 01 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज शुक्रवार से बंगाल के बकाये की मांग पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना देंगी। 48 घंटे तक उनका धरना चलेगा इसके बाद अगले हफ्ते एक बार फिर दिल्ली जा रही है। पार्टी की ओर से बताया गया है कि वहां महत्वपूर्ण राजनीतिक बैठक में शामिल होंगी लेकिन किसके साथ बैठक होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है जिसे लेकर सुर्खियां तेज हो गई हैं।

रेड रोड पर होने वाला धरना तीन फरवरी तक चलेगा। तृणमूल सूत्रों के मुताबिक, ममता अगले हफ्ते मंगलवार को दिल्ली का दौरा करेंगी। इससे पहले वह पांच फरवरी को राज्य विधानसभा सत्र में भी शामिल होंगी। वह उसी दिन विधानसभा सत्र के दूसरे भाग में कैबिनेट सदस्यों के साथ बैठक भी करेंगी। तृणमूल के एक नेता ने बताया है कि सात फरवरी यानी बुधवार को दिल्ली में ममता की अहम राजनीतिक बैठक है। वह उस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रही हैं।

उल्लेखनीय है कि संसद का बजट सत्र भी चल रहा है और सदन में तृणमूल सांसदों की क्या कुछ भूमिका होगी, इसे लेकर ममता ने पहले ही निर्देश दे दिया है। सूत्रों ने बताया है कि दिल्ली में अपने संसदीय दल के साथ भी ममता बैठक कर सकती है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

   

सम्बंधित खबर