लखनऊ: जमीन की पैमाइश के विवाद में चली गोलियां,एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

लखनऊ, 02 फरवरी (हि.स.)। मलिहाबाद थानाक्षेत्र में शुक्रवार को जमीन के पैमाइश के विवाद में गोली चली है, इसमें पति-पत्नी और पुत्र की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मलिहाबाद में शुक्रवार को लेखपाल की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश हो रही थी। इस दौरान विवाद हो गया और ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। इसमें गांव के ही रहने वाले मुनीर, पत्नी फरहीन और बेटे हंजला खान की मौत हो गई है। हत्या का आरोप चचेरे भाई पर लगा है। दो लोग घायल बताये जा रहे हैं। घटना की जानकारी पर पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/दीपक/सियाराम

   

सम्बंधित खबर