विभाग की मिलीभगत से गढ़वाल में चल रहीं डग्गामार बसें, अवैध संचालन के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

निजी संस्थाओं के परिवहन संचालक रोडवेज के विरोध में प्रदर्शन करते हुए छाया विक्रम

-15 फरवरी तक अवैध बसों का संचालन ना रोका गया तो किया जाएगा अनिश्चितकालीन चक्का जाम : जितेंद्र नेगी

ऋषिकेश, 06 फरवरी (हि.स.)। गढ़वाल मंडल के उत्तराखंड परिवहन निगम का गढ़वाल के विभिन्न पर्वतीय क्षेत्र के मार्ग पर बिना परमिट के बसोंं का संचालन किए जाने के विरोध में उत्तराखंड परिवहन सें जुड़ी सभी संस्थाओं ने उक्त व्यवस्था के खिलाफ मंगलवार को नटराज चौक पर जमकर प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध प्रकट किया। उत्तराखंड परिवहन निगम के खिलाफ विभिन्न मोटर कंपनियों के प्रतिनिधियों इस धरना प्रदर्शन में भाग लिया।

इस अवसर पर टिहरी गढ़वाल गढ़वाल बस ऑपरेटर यूनियन के सचिव जितेंद्र नेगी ने कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा गढ़वाल मंडल के पर्वतीय मार्ग पर बिना रोड परमिट के परिवहन निगम गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्र से बसों का संचालन कर रहा है, जिसमें देहरादून से घनसाली देहरादून से ही सेममुखेम और देहरादून से जोशीमठ ,पांडुकेश्वर के लिए बसें राजधानी से दून संभाग की मिलीभगत से चलाई जा रही हैं। इसकी सूचना भी संबंधीय विभाग को दी गई है, लेकिन अभी तक उसे पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि संभाग के परिवहन प्राधिकरण देहरादून के किसी भी रूट पर जारी किए गए परमिट के बिना कोई भी वाहन का संचालन नहीं किया जा सकता है। यह वाहन कांटेक्ट कैरिज के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिससे संगठन और प्राइवेट संचालन समिति के वाहनों पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। इससे स्थानीय चालकों की रोजी-रोटी हो गए हैं। इसको संकट से बचाने के लिए तत्काल प्रभाव से इस प्रकार के अवैध संचालन को बंद किया जाना आवश्यक है।

जितेंद्र ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह उनका सांकेतिक प्रदर्शन और धरना था यदि 15 फरवरी तक इसको नहीं रोका गया तो संपूर्ण उत्तराखंड में चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी तैयारी सभी परिवहन संस्थाओं ने कर ली है।

हिन्दुस्थान समाचार/ विक्रम

/रामानुज

   

सम्बंधित खबर