भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा क्षेत्रीय पदाधिकारी व सोशल मीडिया कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र टीम की घोषणा

कानपुर, 06 फरवरी(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा क्षेत्रीय पदाधिकारी व सोशल मीडिया कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र टीम की घोषण कर दी है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मंगलवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने किया।

मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया की सोशल मीडिया की 10 सदस्यी टीम में क्षेत्रीय संयोजक महेन्द्र विक्रम सिंह,सह संयोजक हर्ष द्विवेदी,आयुष्मान सिंह व सदस्य सुधीर त्रिवेदी,सुमित गुप्ता,सचिन गुप्ता,आदित्य शुक्ला,सूरज कुशवाहा,सौरभ कमल,अभिषेक सिंह चौहान को बनाया गया है।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा में क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीश कंजर(झाँसी), क्षेत्रीय महामंत्री अजय गिहार(कानपुर) क्षेत्रीय महामंत्री गोपाल सहरिया(झाँसी) को जिम्मेदारी दी है । जबकी अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष संजय गौड़ नें कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र से प्रदेश उपाध्यक्ष घासीराम सहरिया व महावीर गौड़ एवं प्रदेश मंत्री लाल सिंह गिहार(कानपुर) व आशीष कौल(चित्रकूट) को जिम्मेदारी दी है ।

हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर