भूपेन्द्र सिंह चौधरी व केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष कई नेता भाजपा में शामिल

लखनऊ, 07 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के समक्ष विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ बुधवार को राज्य मुख्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

नगर पालिका अध्यक्ष लखीमपुर डॉ. ईरा श्रीवास्तव, बांगरमऊ सपा ब्लॉक प्रमुख सुनीता दिवाकर, देवा नगर पंचायत अध्यक्ष हारून वारसी और बाराबंकी से सपा जिला पंचायत सदस्य आलोक तिवारी समेत कई ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य व पार्षद भाजपा में शामिल हुए हैं।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा और भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन

/मोहित

   

सम्बंधित खबर