पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने किया थाने का वार्षिक निरीक्षण

हरिद्वार, 07 फ़रवरी (हि.स.)। जनपद के थाना पथरी में बुधवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण स्वप्न किशोर ने पुलिस थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। एसपी के थाने पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण किशोर थाने के कंप्यूटर कक्ष, एचएम कार्यालय, हथियार माल खाना, हवालात व पुलिस थाने के मेस, सीसीटीएनएस में रजिस्ट्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। हथियार मालखाने में पुरानी पड़ी फाइलों के निस्तारण के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया।

इस दौरान थाने के विभिन्न मामलों के बारे में थानाधिकारी रविन्द्र कुमार से जानकारी ली। हथियार मालखाने के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पर लैग गार्ड, सुरक्षा कवच व हेलमेट पड़े देखे, जिस पर उन्होंने सभी जवानों को किसी तरह उपयोग किया जाता की जानकारी ली। थाने मौजूद पुलिस कर्मियों को एसपी स्वप्न किशोर ने थाने में आने वाली सभी परिवादियों से शालीनता से उनकी समस्या सुनकर उनका सही समाधान करने की बात कही और आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी को जल्द से जल्द पूर्ण करने की बात कही। वहीं अधीनस्थ कर्मचारियों कानून व्यवस्था के टिप्स बताएं।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/रामानुज

   

सम्बंधित खबर