ब्लॉक प्रमुख सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

देहरादून, 08 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में ज्वाइनिंग अभियान के क्रम में गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख और दर्जनों क्षेत्र पंचायत सदस्यों समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए।

बलबीर रोड स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों को फूलमाला और भाजपा का पटका पहना कर पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में मोदी के कामों और राज्य में मुख्यमंत्री धामी की नीतियों से प्रभावित होकर सभी पार्टियों और सामाजिक क्षेत्रों के लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। आज जनता अपने आसपास विकास को महसूस कर रही है। लिहाजा जनता का दबाव अपने जनप्रतिनिधियों पर रहता है कि वे विकसित भारत की यात्रा में मोदी जी का साथ दें।

प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी नकल निरोधक, मातृ शक्ति आरक्षण, धर्मांतरण, राज्य आंदोलनकारी आश्रितों को आरक्षण और यूसीसी जैसे ऐतिहासिक कानून लेकर आए हैं। इससे प्रभावित होकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टी के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक 5 बड़े ज्वाइनिंग कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय में आयोजित किए गए हैं। इसमें कांग्रेस समेत विभिन्न दलों के हजारों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के विचारों और सिद्धांतों को स्वीकार किया।

उन्होंने कहा कि सदस्यता लेने वाले आप सभी लोगों के अतिरिक्त बहुत बड़े पैमाने पर सदस्यता कार्यक्रम किए जाने वाले हैं। यह सिलसिला और अधिक तेजी से चलने वाला है। क्योंकि बड़ी संख्या में उनके विधायक, पूर्व विधायक समेत छोटे बड़े हर स्तर के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क में हैं। प्रदेश और जिला स्तर पर गठित पार्टी की ज्वाइनिंग कमेटी की ओर से सबके नामों पर विचार करने के बाद उन्हें शीघ्र ही पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। इन शामिल होने वालों में कोटद्वार की रहने वाली कांग्रेस पार्टी की प्रदेश सचिव कृष्णा बहुगुणा 20 लोगों के साथ भाजपा में शामिल हुईं।

प्रदेश महामंत्री और पार्टी जॉइनिंग कमेटी के सदस्य आदित्य कोठारी के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में पार्टी ज्वाइन करने वालों में खटीमा ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह नामधारी के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रूप में अशोक राणा, नरेश गिरी, जगदीश चंद्र, भूपेंद्र सिंह राणा, रविता देवी, लक्ष्मण राणा, कृष्ण राणा, महेंद्र सिंह, सुभाष राणा, अरविंद कुमार, नंदलाल, सुझार सिंह, बलजीत सिंह, मलकीत सिंह, रोशन सिंह, मिथुन सिंह, राजा बाबू, सुमित राणा प्रमुख रूप से शामिल रहे। उसके अतिरिक्त ग्राम प्रधान जसवंत सिंह, घनश्याम राणा, धर्मपाल, राजीव राणा जगरूप सिंह गुरदीप सिंह, गुरशरण सिंह, हरजीत सिंह, मनजीत सिंह, राजा बाबू, सुमित राणा, घनश्याम राणा, राकेश कुमार, रवि गौतम, विकास विश्वास, बंटी सिंह राणा, दबंग सिंह, ओंकार सिंह, सेवा सिंह, गुरप्रीत सिंह, कुलतार सिंह नामधारी, विपिन सिंह राणा, निर्मल सिंह, इकबाल सिंह राणा, रणजीत सिंह, त्रिलोक सिंह नामधारी, सतपाल सिंह, रामकृष्ण राणा, राम सिंह राणा, जयदीप सिंह उनके समेत सैकड़ों समर्थकों में भाजपा को सदस्यता ली।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्नवाल, दायित्वधारी अनिल कपूर प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, जोत सिंह बिष्ट , गीता ठाकुर , मधु भट्ट , दिनेश आर्य सुभाष बड़थ्वाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

/रामानुज

   

सम्बंधित खबर