इंदौर में हुई ट्रेडस की क्षेत्रीय कार्यशाला, केन्द्रीय संयुक्त सचिव ने ट्रेडस योजना के बारे में जानकारी

इंदौर, 9 फरवरी (हि.स.)। इंदौर में शुक्रवार को ट्रेडस की क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में भारत सरकार के संयुक्त सचिव अतीश कुमार सिंह ने ट्रेडस के माध्यम से पेमेंट भुगतान में शीघ्रता एवं इसको बढावा देने के लिए भारत सरकार की ट्रेडस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार एवं आर.बी.आई के समन्वय एवं आई.आई.एफ.सी.एल. प्रोजेक्ट लि. के द्वारा जागरूकता बढाने हेतु रैम्प, प्रोजक्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित किया गया है।

कार्यशाला में आई.पी.एल. के सी.ई.ओ. पलाश श्रीवास्तव ने इस पूरी योजना पर जोर देते हुए कहा कि ट्रेडस द्वारा एम.एस.एम.ई. को सशक्त किया जा रहा है एवं लगभग 60 बैंक, एन.बी.एफ.सी की सुविधा दी जा रही है। कार्यक्रम में केतन गायकवाड द्वारा प्रस्तुति दी गयी एवं एम.एस.एम.ई. उद्यमियों की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का निराकरण किया गया।

कार्यक्रम में आर.बी.आई के महाप्रबंधक हेमंत सोनी, मध्यप्रदेश एम.एस.एम.ई विभाग के संयुक्त संचालक, उद्योग हरिराम मुजाल्दा, एम.एस.एम.ई के संयुक्त निदेशक डी.डी. गजभिये, आई.पी.एल. की दीपिका अरोरा, एम.एस.एम.ई. के राजीव रंजन एवं एन.पी.एम.यू. के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर गौरव भारद्वाज, निलांजली सिंह एवं प्रज्ञांजना का विशेष सहयोग रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/नेहा

   

सम्बंधित खबर