रायगंज में बंद कमरे में दो शव मिलने से हड़कंप

रायगंज, 10 फरवरी (हि.स.)। उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में सत्संग जूनियर हाई स्कूल से सटे इलाके में एक बंद कमरे से शनिवार को दो शवों के बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक तौर पर पुलिस का अनुमान है कि दोनों लोगों की हत्या हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ में जुटी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतकों के नाम तपन दे और मिंटू सरकार थे।

तपन लंबे समय से वकीलपाड़ा सत्संग जूनियर हाई स्कूल से सटे इलाके में रह रहे थे। वे निर्माण विभाग का कर्मचारी थे। उनकी बेटी तान्या दे इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा दे रही है। शनिवार को वह परीक्षा देने गई था। परीक्षा केंद्र पर ही उसे उसके पिता के मौत की सूचना मिली। तान्या घर आई और देखा कि उसके पिता और मिंटू सरकार नाम के एक अन्य व्यक्ति का शव वहां हुआ था। हालांकि, उस समय तक रायगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी।

प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि दोनों की हत्या की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मौके से एक मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त किया है। कॉल लिस्ट में आखिरी नंबर पर पुलिस को देवीनगर निवासी रतन सरकार नाम का व्यक्ति मिला। पुलिस ने पहले उसे गिरफ्तार किया। पड़ोसियों से बात करने पर पुलिस को पता चला कि इस दिन सुबह करीब 10 बजे रतन को इलाके में साथ देखा गया था। ऐसे में पुलिस का अनुमान है कि रतन ने ही उनकी हत्या की होगी। इसलिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि तपन की हत्या क्यों की गई है। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर