बहुत सारी कम्पनी भारत में निवेश कर रही हैं : हर्षवर्धन बाजपेयी

--ईश्वर शरण महाविद्यालय में निःशुल्क स्मार्टफोन वितरण

प्रयागराज, 13 फरवरी (हि.स.)। ईश्वर शरण महाविद्यालय, में उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजनान्तर्गत निःशुल्क स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने प्राचार्य को प्रयागराज का मदन मोहन मालवीय बताया। उन्होंने कहा एक समय भारत टेकर के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज समय बदल गया है। बहुत सारी कम्पनी भारत में निवेश कर रही है। इजराइल की कम्पनी इण्डस भारत में सेमी कण्डक्टर बनाना चाहती है।

मुख्य अतिथि ने कहा कि 2014 में जब भाजपा की सरकार बनी तो सेना के पास तोपें नहीं थी, लेकिन अब समय बदल गया है। अब भारत में एडवांस तोपें हैं। हमारा चन्द्रयान चन्द्रमा पर है। हमारे पहले की पीढ़ी एक नर्सरी के रूप में थी। हमारी पीढ़ी एक बेस तैयार की है, लेकिन अब युवा पीढ़ी अब एक गिवर के रूप में पहचान बना रहा है। उन्होंने गणित के नियम 69 का वर्णन किया और बताया कि आने वाले 10 सालों में भारत 6 ट्रिलियन डॉलर की कंट्री हो जायेगी और दस साल में नौकरी, रेलवे, पोर्ट आदि का विकास अंग्रेजों के जमाने से अधिक होगा। उन्होंने बताया कि अब पी.एच.डी को व्यवस्थित रूप से होने की जरूरत है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो0 आनन्द शंकर सिंह ने की। उन्होंने नेहरू के डिस्कवरी ऑफ इण्डिया का वर्णन किया और बताया कि इस पुस्तक से कैसे नए दृष्टिकोण का निर्माण होता है। हम एक प्राचीन संस्कृति हैं। बहुत से आरोह और अवरोह के बाद भी हम कायम हैं तथा 1947 से आज तक देश विकास के बारे में बताया।

इसके पूर्व प्राचार्य ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया तथा प्राचार्य का स्वागत नोडल आफिसर डॉ0 मनोज कुमार दुबे ने किया। कार्यक्रम की जानकारी एवं विवरण कार्यक्रम की जानकारी डॉ0 मनोज कुमार दुबे ने दिया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के उद्देश्य भारत को डिजिटल बनाने का है। एज ऑफ डूइंग बिजनेस ऑफ लिविंग से जीवन को आसान बनाया गया है। कोरोना के समय के बाद शिक्षा व्यवसाय को डिजिटल करना है। इस योजना के अन्तर्गत अन्य राज्य के छात्र भी लाभान्वित होंगे जो उत्तर प्रदेश में किसी संस्थान में नामांकित हों।

कार्यक्रम का संचालन डॉ0 गायत्री सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 मान सिंह ने किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न विभागों के आचार्यगण उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/पदुम नारायण

   

सम्बंधित खबर