राज्यपाल से अभिनेता मुकेश खन्ना ने शिष्टाचार भेंट की

Actor Mukesh Khanna paid courtesy call on the Governor

जयपुर, 15 फ़रवरी (हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में महाभारत तथा शक्तिमान धारावाहिक से प्रसिद्ध अभिनेता मुकेश खन्ना ने मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

खन्ना ने बाद में राजभवन स्थित संविधान उद्यान का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि संविधान को अब तक पढ़ा ही था, पर इसे प्रत्यक्ष देखने का अनुभव अनूठा है। उन्होंने संविधान के विभिन्न भागों के कलात्मक रूपों, संविधान की मूल प्रति पर उकेरी कलाकृतियों के शिल्प का अवलोकन करते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमारी संस्कृति का प्रतिबिंब है। उन्होंने इसे देश की विरल धरोहर बताया।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर