भाजपा केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के संदेशखाली दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी

कोलकाता, 16 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की तरफ से उत्तर परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न एवं हिंसा की घटना की जांच के लिए भेजी गई केंद्रीय टीम शुक्रवार को संदेशखाली के लिए रवाना हो गई है। उनके साथ बंगाल भाजपा की विधायक अग्निमित्र पॉल भी हैं। भाजपा प्रतिनिधिमंडल के दौरे को केंद्र पर संदेशखाली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संदेशखाली की घटना को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्रियों एवं सांसदों की छह सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है, जो घटना स्थल पर जाकर तथ्यों की जानकारी एकत्रित कर अपनी रिपोर्ट शीघ्र ही उन्हें सौंपेगी। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को इस उच्चस्तरीय समिति का संयोजक बनाया गया है। समिति के अन्य सदस्यों में केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के अलावा सांसद सुनीता दुग्गल, कविता पाटीदार, संगीता यादव और बृजलाल ( राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक ) भी इसमें शामिल किए गए हैं। सुबह से ही संदेशखाली में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती इलाके में है ताकि किसी भी तरह की असामान्य स्थिति को संभाल जा सके। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

   

सम्बंधित खबर