रणजी मैच : मध्य प्रदेश बनाम जम्मू कश्मीर, पहले दिन मध्य प्रदेश का दबदबा बनाये 200 रन, हिमांशु-वेंकटेश चमके, लगाये पचासे, जम्मू-कश्मीर का स्कोर 42 पर 3

जम्मू। स्टेट समाचार
रणजी ट्राफी के मैचों में शुक्रवार को मध्यप्रदेश और जम्मू कश्मीर आमने सामने दिखे। एलिट ग्रुप डी के इस मुकाबले को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। मैच के पहले दिन मध्य प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन किया। हालाँकि जम्मू -कश्मीर टीम भी कड़ी टककर देती नजर आई। इससे पहले मध्यप्रदेश ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। यह फैसला उस समय गलत नजर आया जब दिन के पहले 10 ओवर में टीम मात्र 14 रन ही बना पाई और इसी बीच 3 महत्वपूर्ण विकेट गवां दिए। हालाँकि, लंच ब्रेक आते-आते पासा पलट गया, जहाँ टीम 32 ओवर के बाद 97/3 पर पहुँच गई, जिसमें हिमांशु मंत्री ने प्रभावशाली 40 रनों के साथ बढ़त बनाई थी। हिमांशु और वेंकटेश के बीच की यह महत्वपूर्ण साझेदारी 119 पर आकर टूटी जहां साहिल ने हिमांशु को स्टंप आउट करने में सफलता हासिल की। जिसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते चले गए और टी ब्रेक तक 59 ओवर के बाद मध्य प्रदेश का स्कोर 164/7 था, जिसमें अनुभव अग्रवाल और सारांश जैन ने महत्वपूर्ण रन बनाए। पारी अंतत: 65.4 ओवर के बाद 200/10 पर समाप्त हुई। रनों को कम करने के इरादे से उतरी जम्मू कश्मीर की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मात्र 4 रन के स्कोर पर टीम ने पहला विकेट खो दिया। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते चले गए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक जेएंडके का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 42 रन है। मध्य प्रदेश के कुशल गेंदबाजों के सामने आकिब नबी डार और मुसैफ अजाज को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। क्रिकेट के मैदान पर एक्शन से भरपूर दिन के बाद मध्य प्रदेश को महत्वपूर्ण बढ़त हासिल है।

   

सम्बंधित खबर