सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस में विवाद, प्रशासन ने सुलझाया

पलामू, 17 फ़रवरी (हि.स.)। सतबरवा प्रखंड मुख्यालय के सतपुरवा में सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान मस्जिद के पास दो समुदाय में उत्पन्न विवाद को सुलझ दिया गया है। एसपी के निर्देश पर शनिवार को सतबरवा थाना परिसर के बैठक हुई। बैठक में सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक पांडे और थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी के अलावे दोनों समुदाय के कई लोगों के साथ एएसआई बसंत कुमार दुबे भी मौजूद थे।

एक समुदाय विशेष के लोगों ने आरोप लगाया कि सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान उनके साथ खराब व्यवहार किया गया। शुक्रवार की रात्रि आठ बजे के करीब हमलोगों का एक कार्यक्रम चल रहा था। विसर्जन जुलूस में डीजे के साथ जुलूस निकाला गया था।

धर्म स्थल के पास लोगों ने अबीर- गुलाल जबरदस्ती उन्हें लगा दिया। पेंट से धार्मिक स्थल पर जयघोष भी लिखा गया, जिसे हमलोगों ने मिटा दिया। इस दौरान जुलूस की ओर से पत्थर चलाने का भी आरोप लगाया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी की तत्परता से जिला से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर मामले को शांत कराया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने कहा कि दोनों समुदाय के लोगों को एक जगह पर रहना है। यही प्रयास होना चाहिए कि लोग मिल जुलकर एक दूसरे के साथ रहे। बीडीओ अभिषेक पांडे ने बताया कि लड़ाई-झगड़ा समस्या का समाधान नहीं है। दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे के सुख-दुख में शामिल रहेंगे, ताकि लोगों का विश्वास बढ़ सके। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे पर विश्वास जताते हुए सहयोग करने की बात कही है। लाउडस्पीकर लगा वाहन को छोड़ दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

   

सम्बंधित खबर