चापर में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

धुबड़ी (असम), 18 फरवरी (हि.स.)। धुबड़ी जिला के चापर पुलिस स्टेशन के प्रभारी पुलिस अधिकारी द्विपज्योति इंग्ती के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने चापर के सिनेमा हॉल इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-17 पर एक दुकान के पास बीती रात को छापा मारा। इस दौरान मादक पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की छापामारी में बालाजानी गांव के जेल हक नामक व्यक्ति से प्रतिबंधित नशीली गोलियों और कफ सिरप के साथ उसे गिरफ्तार किया गया।

जेल हक ने बताया कि प्रतिबंधित मादक गोलियां और कफ सिरप मुख्तार नामक व्यक्ति के लिए लाई गई थी। गौरतलब है कि इससे पहले भी जेल हक को प्रतिबंधित नशीले पदार्थों और कफ सिरप की आपूर्ति के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भाजा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर