राज्य में 501 पक्के पुल बनाने का चल रहा कार्य

गुवाहाटी, 12 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि 2021-22 की शुरुआत में राज्य में कुल 1054 लकड़ी के पुल थे। इनमें से 177 को पक्के पुलों में परिवर्तित कर दिया गया था। शेष बचे हुए 847 पक्के पुलों में से 501 पुलों का काम विश्व बैंक परियोजना के तहत चल रहा है। जबकि, बचे हुए 346 लकड़ी के पुलों को सरकार के पास फंड उपलब्ध होने के बाद पक्के पुल में रूपांतरित किया जाएगा।

ये बातें मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने आज असम विधानसभा के चालू बजट अधिवेशन के छठे दिन विधायक चंदन बोड़ो द्वारा इससे संबंधित पूछे गए एक सवाल के जवाब में सदन में कहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर