राज्यपाल हरिचंदन ने आचार्य विद्यासागर के देहावसान पर शोक व्यक्त किया

रायपुर, 18 फ़रवरी (हि.स.)। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने परम् वंदनीय संत शिरोमणि, आचार्य विद्यासागर महाराज के ब्रह्मलीन होने पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से महाराज को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि विश्व-कल्याण के लिए आचार्य विद्यासागर महाराज का समर्पण अविस्मरणीय है।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर