फूड पाइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोग बीमार

धमतरी, 23 जनवरी (हि.स.)।फूड पाइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोग बीमार पड़ गए। घर में घंटों से कुछ बेहोश पड़े थे और कुछ उल्टी-दस्त से पीड़ित थे। सभी को संजीवनी एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उपचार जारी है। बताया गया है कि पुराने आटा से कुछ व्यंजन बनाकर खाने से यह दिक्कतें हुई है या फिर कुछ अन्य सामाग्री को इसमें धोखे से मिला लिया है। फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

जिला मुख्यालय धमतरी से महज आठ किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत परसतराई है। यहां 22 जनवरी को शत्रुघन सेन व उनके परिवार के लोग भी अन्य लोगों की तरह रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाने घर में पकवान बनाकर खाया। इसके बाद से परिवार के तेजराम सेन 45 वर्ष, अहिल्या बाई 90 वर्ष, शांति बाई 55 वर्ष और शत्रुघन राम बीमार पड़ गए। रातभर परिवार के लोग गहरें नींद पर रहे। सुबह जब शत्रुघन सेन के पुत्र चुम्मन सेन धमतरी से कार्य करके घर परसतराई पहुंचे, तो परिवार के सभी चारों सदस्यों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। उनके पिता उल्टी कर रहा था और दस्त से परेशान था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य बेहोश अवस्था में इधर-उधर पड़े था। तत्काल उन्होंने अन्य स्वजन को घटना की जानकारी दी और संजीवनी एंबुलेंस 108 में इसकी जानकारी देकर उन्हें बुलाया। मशक्कत के बीच बीमार तीन सदस्यों को उपचार के लिए जिला अस्पताल तक पहुंचाया। जबकि शत्रुघन सेन ने जिला अस्पताल आने से मना कर दिया। बीमार तीन सदस्यों को जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती किया गया है, जहां उपचार जारी है।

स्वजन की आशंका है कि व्यंजन काफी पुराना आटा से तैयार किया गया होगा या फिर सोडा की जगह चीटी पाउडर को मिला लिया होगा। इसी के चलते यह स्थिति बनी हुई है। फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही परिवार के सदस्य बीमार कैसे हुए, यह स्पष्ट हो पाएगा। मामले की जांच में पुलिस सहायता केन्द्र के पुलिस जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा

   

सम्बंधित खबर