राजगढ़ः महिला ने युवक पर लगाया घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

राजगढ़,18 फरवरी (हि.स.)। जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम नादनपुर में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए गलत काम करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रविवार को आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम नादनपुर निवासी 30 वर्षीय महिला ने बताया कि शनिवार की शाम गांव का दिनेश पुत्र लक्ष्मणसिंह तंवर जबरन घर में घुस गया, जिसने जान से मारने की धमकी देते हुए गलत काम किया, चिल्लाने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। बताया गया है कि महिला का पति राजस्थान में रहकर काम करता है और घटना के दौरान वह घर में अकेली थी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 450, 376, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक/मुकेश

   

सम्बंधित खबर