जांजगीर पुलिस ने गुम नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौपा

कोरबा/ जांजगीर चांपा, 19 फरवरी (हि. स.)। जांजगीर पुलिस ने सोमवार को गुम नाबालिग बालिका को बरामद कर सकुशल उसके परिजनों को सौप दिया है। जानकारी के अनुसार एक नाबालिग बालिका घर से बिना बताये कहीं चली गई थी, जिसको उसके परिजनों के द्वारा आस-पास एवं रिस्तेदारों में पता किया पर पता नहीं चला, जिसकी गुमने की सूचना परिजनों के द्वारा थाना जांजगीर पुलिस को 18 फरवरी 2024 को दी गई।

नबालिग बालिका की गुमने की सूचना को जाजंगीर पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा एवं अनिल सोनी अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के उचित मार्ग दर्शन में तत्काल थाना स्तर पर टीम तैयार कर गुम नबालिग बालिका की पतासाजी हेतु रवाना किया गया। गुम बालिका को नैला रेलवे स्टेशन से आज सकुशल बरामद किया गया है, जिसे उसके परिजन को सुपूर्द किया गया है।

उपरोक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान, महिला प्रआर राजकुमारी मार्को एवं आर. राकेश रात्रे का सराहनीय योगदान रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

   

सम्बंधित खबर