विश्राम सदन का सपना आज पूरा हो गया : सांसद

विश्राम सदन का भूमि पूजन कराते सांसद व रामनरेश तिवारीविश्राम सदन का भूमि पूजन कराते सांसद व रामनरेश तिवारीविश्राम सदन का भूमि पूजन कराते सांसद व रामनरेश तिवारीविश्राम सदन का भूमि पूजन कराते सांसद व रामनरेश तिवारीविश्राम सदन का भूमि पूजन कराते सांसद व रामनरेश तिवारीविश्राम सदन का भूमि पूजन कराते सांसद व रामनरेश तिवारीविश्राम सदन का भूमि पूजन कराते सांसद व रामनरेश तिवारीविश्राम सदन का भूमि पूजन कराते सांसद व रामनरेश तिवारीविश्राम सदन का भूमि पूजन कराते सांसद व रामनरेश तिवारीविश्राम सदन का भूमि पूजन कराते सांसद व रामनरेश तिवारीविश्राम सदन का भूमि पूजन कराते सांसद व रामनरेश तिवारीविश्राम सदन का भूमि पूजन कराते सांसद व रामनरेश तिवारीविश्राम सदन का भूमि पूजन कराते सांसद व रामनरेश तिवारीविश्राम सदन का भूमि पूजन कराते सांसद व रामनरेश तिवारीविश्राम सदन का भूमि पूजन कराते सांसद व रामनरेश तिवारी

- लोगों के नमक का कर्ज उतारने का प्रयास : रामनरेश तिवारी

- 16 करोड़ की लागत से 200 बैड के विश्राम सदन का हुआ भूमि पूजन

झांसी,20 फरवरी (हि.स.)। मेडिकल कॉलेज में पॉवर ग्रिड के सहयोग से 200 बैड के विश्राम सदन का भूमि पूजन व शिलान्यास मुख्य अतिथि सांसद अनुराग शर्मा, अध्यक्ष महापौर बिहारी लाल आर्य व विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी, पॉवर ग्रिड के ईडी नरेन्द्र श्रीवास्तव व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने हवन पूजन के साथ किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि कभी एम्स की तर्ज पर झांसी मेडिकल कॉलेज में विश्राम सदन बनवाने का देखा गया सपना भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी के पॉवर ग्रिड के निदेशक बनने के बाद आज पूरा हो गया। तो विशिष्ट अतिथि रामनरेश तिवारी ने इसे अपने लोगों के नमक का कर्ज उतारने का प्रयास बताया।

मुख्य अतिथि सांसद अनुराग शर्मा ने बताया कि कभी एम्स को देखकर ऐसा विश्राम सदन बनवाने का उन्होंने सपना देखा था। उन्होंने कहा कि रामनरेश तिवारी के पॉवर ग्रिड का निदेशक बनने के बाद यह सपना आज पूरा हुआ। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन 500 बेड का एक भाग भी मार्च तक तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुत सारे मरीज ऐसे आते हैं जिन्हें उपचार के लिए लंबे समय तक मेडिकल कॉलेज में रुकना पड़ता है। ऐसे में उनके साथ आए तीमारदारों को सिर छुपाने की भी जगह होनी चाहिए। उनके लिए यह विश्राम सदन एक बेहतर विकल्प होगा।

उन्होंने बताया कि आज उनके द्वारा टेली आईसीयू का भी उद्घाटन किया गया है। बच्चों की मुस्कान वापस लौटाने के लिए उन्होंने मेडिकल कॉलेज की पूरी टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की पहली धर्मशाला उनकी दादी के हाथ से बनवाई गई। महापौर से आग्रह करते हुए उन्होंने मेडिकल कॉलेज की संस्थापक डॉ. सुशीला नैय्यर की मूर्ति स्थापित करने को कहा। उन्होंने बताया कि नया ओपीडी सेक्शन, इमरजेंसी आदि भी बनवाया जाएगा। उन्होंने बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 100 करोड़ रुपये दिए जाने पर हर्ष व्यक्त किया।

विशिष्ट अतिथि रामनरेश तिवारी ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि मन में लगता था कि मुझे पॉवर ग्रिड का निदेशक क्यों बनाया गया है? किन्तु बाद में समझ आया कि सामाजिक दायित्व के दौरान लोगों ने उन्हें जो भोजन कराया है उसी का मेरे ऊपर कर्ज था उसे इस प्रकार उतारने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि उप्र में 2021 से अब तक लखनऊ में 84 करोड़ रुपये लखनऊ समेत, उन्नाव, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, अंत में बुंदेलखंड के महोबा, झांसी में खर्च किया गया। बुन्देलखण्ड सदैव समृद्धशाली रहा है और रहेगा। इसे देखने के लिए लोगों ने अपना चश्मा छोटा कर रखा था। उन्होंने कहा कि मरीज ठीक हो जाता था लेकिन तीमारदार बीमार हो जाते थे। इस प्रकार इस समस्या को देखकर विश्राम सदन का विचार मन में आया। अब झांसी के लोग इसको चलाएंगे। बड़े लोग जन्मदिन मनाएंगे और कुछ अंश यहां दान देंगे।

उन्होंने कहा कि 16 करोड़ की लागत से यह विश्राम सदन 2026 तक बनकर तैयार किया जाएगा। इसके अलावा जिले के 46 विद्यालयों को 5 करोड़ 46 लाख देकर उन्हें हाईटेक बनाया जा रहा है। ताकि गांव में भी स्मार्ट क्लास चल सके। दिल्ली की तर्ज पर गांवों के स्कूल हाईटेक होंगे। लोगों ने भोजन कराया मैंने कर्ज उतारने का प्रयास किया है। करीब 84 करोड़ रुपये उप्र को दिए। इतना ही और दिया जाएगा। दिसंबर तक विद्यालयों का कार्य पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि पूरे बुंदेलखंड के लिए समर्पित रहूंगा।

इससे पूर्व सर्वप्रथम पॉवर ग्रिड के ईडी नरेंद्र श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि देश समेत यूपी में 14 विश्राम सदन बनाए गए हैं। यूपी में बीएचयू, झांसी,सिद्धार्थनगर व केजीएमसी में बना विश्राम सदन बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका कार्य एक्सीलेंट रेटिंग में आता है। 10 वर्षों में 1500 करोड़ के कार्य भारत में किए हैं। इसके लिए तीन बार राष्ट्रपति व दो बार लंदन में पुरुस्कार भी मिला है। कानपुर में पीडियाट्रिक, लखनऊ में आईसीयू आदि बनाया है। मार्च 2026 तक यह विश्राम सदन 16 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. एनएस सेंगर ने कहा कि इस विश्राम सदन को भावराव देवरस की तर्ज पर बनाया जाना था। महापौर बिहारी लाल आर्य ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना डॉ. सुशीला नैय्यर ने कराई थी। उनकी प्रतिमा स्थापित कराएंगे। मैं मोदी-योगी का सिपाही हूं। आज देश बदल रहा है। पीएम व सीएम ने बुंदेलखंड को गोद लिया। विकास की बाढ़ आ गई है। विश्राम सदन बड़ा कार्य। मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार, एसएसपी राजेश एस, विनोद अग्रवाल, भेल के कार्यकारी निदेशक विनय निगम, सीएमएस डॉ. सचिन माहौर, डॉ. ओम शंकर चौरसिया, पूनम शर्मा, अमित साहू, अंकुर दीक्षित, सीताशरण तिवारी, अवधेश निरंजन आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. पल्लवी ने किया। पॉवर ग्रिड के पंकज शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार/महेश/मोहित

   

सम्बंधित खबर