भाजपा काशी क्षेत्र ने यमुनापार जिले के बीस मंडल प्रभारी किए घोषित

प्रयागराज, 21 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बुधवार को यमुनापार के बीस मंडलों के प्रभारियों के नाम घोषित कर दिए हैं। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने दी।

उन्होंने बताया कि सोमेश्वर महादेव मंडल से रामललक सिंह पटेल, चाका संतोष मिश्रा, भीरपुर अरविंद शुक्ला, भडेवरा पृथ्वी पाल सिंह, करछना श्यामराज यादव, कोरांव अखिलेश शुक्ला, अयोध्या तुलसीदास राणा, कोहड़ार रामराज पटेल, बड़ोखर धर्मराज पाल, लेड़ियारी रामनवल सिंह पटेल, शंकरगढ़ बृजेश पांडेय, नारीबारी बंदना सिंह, लालापुर कुलदीप सिंह पटेल, कौंधियारा वेदेश दत्त पांडेय, जसरा राजू सिंह पटेल, सिरसा अमरेश तिवारी, उरूवा सुरेश शुक्ला, मेजा जीत नारायण श्रीवास्तव, दिघिया रामकुश कुशवाहा, मांडा रंगवली सिंह पटेल को मंडल प्रभारी नियुक्त गया।

जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति ने सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों को तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए सरकार और संगठन की मंशा को पूर्ण करने की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर