कमिश्नर दीपक रावत ने फरियादी के दिलवाए 42 लाख रुपये

हल्द्वानी, 23 फरवरी (हि.स.)। आयुक्त दीपक रावत के निर्देश के बाद एक फरियादी को उसके 42 लाख रुपये मिल गए हैं। दो माह पहले जनता दरबार में फरियादी आशीष मंडल पुत्र आनंद मंडल निवासी हल्द्वानी ने शिकायत दर्ज कराई थी।

फरियादी आशीष ने कहा था कि हल्द्वानी के दो नहरिया में भूमि क्रय करने हेतु जितेंद्र सिंह बिष्ट को 42 लाख रुपये की धनराशि दी गई थी। उसके द्वारा न तो भूमि दी जा रही है और न ही धनराशि वापिस की जा रही है। जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत ने जितेंद्र बिष्ट को दो माह के भीतर धनराशि वापस करने का समय दिया था।

फरियादी आनंद मंडल ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में आयुक्त से मिलकर बताया कि जितेंद्र सिंह ने 42 लाख रुपये की धनराशि उनके बैंक खाते में जमा कर दी है। धनराशि वापस मिलने की खुशी में आनंद मंडल द्वारा मंडलायुक्त दीपक रावत का आभार व्यक्त किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम /वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर