प्रधानमंत्री मोदी 26 को करेंगे देशभर में आरयूबी-आरओबी का लोकार्पण और शिलान्यास

जोधपुर, 23 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 फरवरी को देशभर में 1500 आरयूबी और आरओबी का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। साथ में 554 रेलवे स्टेशन का पूरे देश में समृद्ध भारत योजना के तहत विकास किया जाएगा। इसको लेकर रेलवे प्रशासन की तरफ से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह जानकारी आज जोधपुर रेल मंडल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह की तरफ से मीडिया को दी गई।

रेलवे प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यह अपने आप में बड़ा इवेंट है। इसमें लोग भाग लेंगे। इसमें बच्चों की भी हिस्सेदारी रहेगी जिन्होंने हाल ही में पार्टिशिफे ट किए है। विकसित भारत 2047 में देश कैसा होगा इसके लिए बच्चों की तरफ से निंबध, लेखन आदि मेें भाग लिया गया था। उसमें उनको पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। बच्चें इसमें सीधे तौर पर शामिल होंगे। उन्होंने ने बताया कि जोधपुर मंडल के 33 जगहों पर यह र्कायक्रम होगा। इसमें तीन आरओबी है और 30 आरयूबी है।

पाली मारवाड़ स्टेशन पर भी आयोजन रखा गया है। बाकी अन्य स्टेशनों पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बार यह दूसरा कार्यक्रम है। पूर्व में भगत की कोठी स्टेशन पर इवेंट हुआ था।

पंकज कुमार सिंह ने बताया कि भारत के अन्य स्टेशनों पर भी कार्यक्रम तेजी से चल रहा है। कार्यक्रम को देखते हुए पाली मारवाड़ स्टेशन का भी 26 फरवरी को शिलान्यास होगा। हर लोकेशन पर बच्चों का इंट्रेक्चर होगा।

हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर