संदेशखाली दूसरा नंदीग्राम : शुभेंदु

कोलकाता, 24 फरवरी (हि.स.)। राज्य के विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर संदेशखाली को लेकर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि संदेशखाली दूसरा नंदीग्राम है। शनिवार को दिल्ली रवाना होने से पूर्व शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि संदेशखाली में प्रशासन की देखरेख में महिलाओं का लंबे समय तक उत्पीड़न होता रहा है। एक ऐसा अत्याचार चला है जो पाशविक है और इसका संरक्षण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में हुआ है। निश्चित तौर पर बंगाल के लोगों के लिए यह सबसे बड़ा दर्द है कि उन्होंने ममता बनर्जी को चुना है।

अपने दिल्ली सफर के बारे में पूछे जाने पर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक होनी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रहेंगे और जेपी नड्डा भी होंगे। बंगाल के हालात पर चर्चा होगी। राज्य में माहौल बहुत खराब है और लोग प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। हम केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

   

सम्बंधित खबर