हाईकोर्ट की निगरानी हो पुलिस, आरओ और एआरओ पेपर लीक की जांच : आआपा

मेरठ, 26 फरवरी (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मेरठ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस, समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में करने की मांग उठाई।

आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को कलक्ट्रेट पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस, आरओ व एआरओ भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने से लाखों युवाओं के सपनों पर कुठाराघात हुआ है। भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में कराई जानी चाहिए। पेपर लीक करने के आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा एक माह के अंदर कराई जाए।

अंकुश चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार के नाक के नीचे भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो गए। प्रदेश में बेरोजगारी दर निरंतर बढ़ती जा रहीं हैं, तो दूसरी और बामुश्किल निकल रह भर्तियों की परीक्षाओं के पेपर भी लीक हो जाते हैं। जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देने वालों में हर्ष वशिष्ठ, मनोज शर्मा, फुरकान त्यागी, देशवीर सिंह, हेमकुमार, रियाजुद्दीन, वैभव मलिक, गजेन्द्र, भरत लाल यादव आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. कुलदीप/मोहित

   

सम्बंधित खबर