हाटशिंगीमारी में राज्य स्तरीय खेल महारण के लिए प्रशिक्षण शिविर

दक्षिण सालमारा (असम), 28 फरवरी (हि.स.)। जिला खेल विभाग द्वारा दक्षिण सालमारा मानकाचर जिला के हाटशिंगीमारी कॉलेज मैदान में खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में राज्य स्तरीय खेल महारण प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि राज्य स्तरीय खेल महारण एक मार्च से राज्य के छह जिलों में खेले जाएंगे। राज्य स्तरीय खेल महारण में दक्षिण सालमारा मानकाचर जिले के 180 खिलाड़ी भाग लेंगे। राज्य स्तरीय खेल महारण में भाग लेकर जिले के लिए पदक ला सकें, इसके लिए खिलाड़ियों ने व्यापक तैयारी की है।

इस बीच जिला स्तरीय मैचों में कक्षा 9वीं व 10वीं के कई विद्यार्थियों का चयन हुआ था, लेकिन अंतिम परीक्षा चल रही है जिसके कारण 9वीं एवं 10वीं के छात्र राज्य स्तरीय खेल महारण में भाग नहीं ले सकेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर