जगदलपुर : महिला मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन 10 मार्च को

कैंसर के प्रति जनजागरण उद्देश्य से महिला दिवस पर होता है आयोजन

जगदलपुर, 28 फरवरी (हि.स.)। सुषमा विंग्स ऑफ कैंसर सपोर्ट सोसाइटी द्वारा 10 मार्च को प्रात: 6.30 बजे स्थानीय मां दंतेश्वरी मंदिर के प्रांगण से महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं के लिए एक मिनी महिला मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं और चाहे तो मोबाइल नंबर 7489228560, 6232269179, 9039952900 पर 07 मार्च तक कॉल करके भी पंजीयन करा सकते हैं।

प्रतियोगिता को दो ग्रुपों में विभाजित किया गया है, एक ग्रुप प्रोफेशनल प्रतिभागियों का होगा, वहीं एक ग्रुप नए या शौकिया तौर पर दौड़ने वालों का होगा, इस दौड़ में गृहणी भी भाग ले सकती है। आयु की दृष्टि से भी दो ग्रुप बनाए गए हैं। विजेताओं को नगद पुरुस्कार दिया जायेगा, जिसमें अधिकतम 09 हजार और न्यूनतम 03 हजार की राशि रखी गई है। प्रत्येक ग्रुप के लिए सांत्वना पुरुस्कर भी रखा गया है।

संस्था प्रमुख शशि गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता का यह दूसरा आयोजन है, इसके माध्यम से हम महिलाओं में कैंसर के प्रति जागृत करते हैं। मेडिकल कैंप के माध्यम से परीक्षण और इलाज भी उपलब्ध कराते हैं। संस्था सचिव सुनीता बोथरा ने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चियां इसमें भाग लेती है, लगभग 05 किलोमीटर की इस दौड़ से महिलाओं में काफी उत्सुकता रहती है। आयोजन की पूरी तैयारी कर लेने की भी उन्होंने जानकारी देते बताया कि 100 रुपये एंट्री फीस रखी गई है और अधिकतम सात सौ इंट्री दी जाएगी। दौड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी फोन करके प्राप्त की जा सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर