सड़क हादसे में युवक की मौत

होजाई (असम), 13 मार्च (हि.स.)। जिले लंका में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आशीष दास के रूप में हुई है। मृतक शंकरदेव नगर के दक्षिण कंदुरा का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि युवक पल्सर बाइक (एएस-02आर-2295) से जाते समय सड़क किनारे खड़े एक 22 पहिया ट्रेलर से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा लंका में सुनीता ऑटो सर्विस नामक तेल डिपो के सामने हुआ।

सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने ट्रेलर के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर