अपना प्रतिनिधि उसे चुनें, जो हमेशा सुख-दुःख में आपके साथ हो: नीलकंठ सिंह मुंडा

छह सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास

विधायक ने एक साथ किया छह सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास

खूंटी, 13 मार्च (हि.स.)। खूंटी के विधायक और राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि चुनाव आनेवाला है और आंधी-तूफान की तरह लोग आपके पास आयेंगे और बरगलाने का प्रयास करेंगे, पर आप उसे ही अपना प्रतिनिधि चुनें, जो हमेशा आपके सुख-दुःख में आपके साथ हो। विभिन्न राजनीतिक दल के नेता चुनाव के समय आयेंगे और उसके बाद पांच वर्षों तक दर्शन नहीं देंगे। विधायक बुधवार को मुरहू प्रखंड के गनालोया गांव में एक साथ छह सड़कों के निर्माण कार्य की अधारशिला रखने और महिला भवन का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे।

नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि आप स्वयं तुलना करें कि आज से 25 साल पहले आपके क्षेत्र की स्थिति क्या थी और वर्तमान में क्या है। उन्होंने कहा कि जनता के आशाीर्वाद से वे 25 वर्षों से खूंटी का प्रतिनिधित्व विधानसभा में करते आ रहे हैं। विधायक ने कहा कि जब वे विधायक नहीं थे, इसी गनालोया गांव बररसात के दिनों में टापू बन जाता था। बरसात के दिनों में दोपहिया या चार पहिया वाहन लेकर इस गांव में आना असंभव था, लेकिन जब से जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना, पूरे क्षेत्र में सड़क और पुल-पुलियों का जाल बिछ गया है। विधायक ने कहा कि अपको स्वयं निर्ण्धय लेना है कि कौन आपके क्षेत्र का विकास कर सकता है और कौन नहीं। इसलिए आनेवाले चुनाव में उसी दल और उसी प्रत्याशी को विजयी बनायें, जो आपके गांव-घर विकास कर सकता है। उन्होंने कहा कि वे हर दिन कोई न कोई गांव जाते रहते हैं, ताकि लोगों की समस्याओं की जानकारी मिल सके और समय पर उसका निराकरण किया जा सके।

नीलकंठ ने विकास का कीर्तिमान स्थापित किया: काशीनाथ

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि काशीनाथ महतो ने कहा कि अपने 25 वर्षों के कार्यकाल में विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने क्षेत्र के विकास का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंन कहा कि क्षेत्र का जितना विकास उनके कार्यकाल में हुआ, उतना विकास कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सही मायने में हइस क्षेत्र के लि नीलकंठ सिंह मुंडा विकास पुरुष हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर