नवीनीकरण के कारण 16 मार्च की रात द्वितीय हुगली सेतु पर दो घंटे के लिए बंद रहेगी यातायात

हावड़ा, 14 मार्च (हि.स.)। नवीनीकरण कार्य के कारण इस सप्ताहांत 16 मार्च की रात द्वितीय हुगली सेतु पर दो घंटे के लिए यातायात बंद रहेगी। इस बारे में कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत कुमार गोयल ने एक निर्देशिका जारी की है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात एक बजे से तीन बजे तक सेतु पर यातायात बंद राखी जाएगी। सेतु के बंद होने के कारण, 16 मार्च की रात कोलकाता से सभी वाहनों को सेंट जॉर्ज गेट रोड, स्टैंड रोड, हावड़ा ब्रिज के माध्यम से हेस्टिंग्स क्रॉसिंग ग्रेड रोड से डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह हावड़ा दिशा से भी ट्रैफिक नियंत्रित किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, हावड़ा से निबरा क्रॉसिंग एवं संतरागाछी होते हुए कोलकाता जाने वाले सभी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि दूसरे हुगली ब्रिज या विद्यासागर ब्रिज के नवीनीकरण के चलते गत चार महीने से ब्रिज पर ट्रैफिक नियंत्रित किया जा रहा है। पिछले साल, दूसरे हुगली ब्रिज पर यातायात नियंत्रण एक नवंबर को शुरू हुआ था। पुल की मरम्मत का काम उसी समय से शुरु होकर इस साल 30 जून तक चलेगा। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा

   

सम्बंधित खबर