घागवाल ब्लॉक के गणमान्य नागरिकों ने कांग्रेस को समर्थन देने का किया ऐलान

 

Ghagwal

आगमी लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस पार्टी के नेता हर दिन गांव गांव जाकर पार्टी के पक्ष में समर्थन की मांग कर रहे है। लोगो की नब्ज टटोलने और कांग्रेस पार्टी के हक में समर्थन मांगने के लिए कांग्रेस पार्टी के घगवाल ब्लॉक के ब्लॉक प्रधान राज खजुरिया की अध्यक्षता में ब्लॉक के अधीन एक गांव में एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमे आस पास के के गावों के लोगो ने भाग लिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष कांग्रेस संजीव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप मैं पहुंचे। इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष एससी डिपार्टमेंट विनोद कुमार, विनय कुमार प्रदेश उप अध्यक्ष एससी डिपार्टमेंट, हरी दत्त जिला उप अध्यक्ष, विजय कुमार, रवि कुमार,  सहित अन्य मौजूद थे। बैठक के दौरान लोगो ने अपने दुखड़े सुनते ही संजीव शर्मा को बताया कि पिछले दो लोकसभा चुनावों में हमने बीजेपी को वोट दिए थे, लेकिन उसके इनाम में हमारे बच्चो को बेरोजगारी मिली हैं। महंगाई ने हमारी कमर तोड़ दी है। गली नालियों के खस्ताहाल की शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। इसके बाद से ही हमारे क्षेत्र में भाजपा के खिलाफ रोष उत्पन्न होना शुरू हो चुका है। वही इस दौरान जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बैठक कर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा। लोगो को संबोधित करते हुए संजीव शर्मा ने कहा कि पढ़ लिख कर भी युवा सडक़ों पर दरबदर भटक रहे हैं और जब युवा सरकार से नौकरियां मांगने जाते हैं तो सरकार की तरफ से उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। घागवाल ब्लॉक में कई लोग पीएचई विभाग में अस्थाई रूप से सेवाएं दे रहे है। वह लोग अपना हक मांगने जाते हैं तो उन लोगो पर भी लाठियां बरसाई जाती है। इसलिए अब समय है कि सभी एक मन हो कर यह निश्चय करे कि आगमी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को समर्थन दें और भाजपा को कड़ा सबक सिखाएं। वहीं संजीव शर्मा ने कहा कि घागवल ब्लॉक के लोगों ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह वादा करते हैं कि घागवल ब्लॉक के लोगों के साथ हर मुश्किल में, हर वक्त खड़े हैं।

   

सम्बंधित खबर