तीन मंजिला होटल से कूद कर युवक ने की आत्महत्या

चम्पावत, 15 मार्च (हि.स.)। जनपद के नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र के एक युवक ने शुक्रवार की सुबह होटल से कूद कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

जनपद मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर दुबड़ (मंच) निवासी विजय सिंह दुबई में होटल में नौकरी करता था। दुबई से लौटने के बाद 14 मार्च को वह चम्पावत के एक होटल में रुका। बताया जा रहा है कि 15 मार्च को उसे अपने गांव जाना था लेकिन शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे उसने होटल से छलांग मार दी। विजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने होटल में विजय के कमरे का मौका मुआयना किया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छलांग लगाने की वजह पता नहीं चल सकी है। गांव के लोगों ने बताया कि विजय सिंह के दो भाई और दो बहनें हैं। एकाएक हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव मुरारी/दधिबल

   

सम्बंधित खबर