भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ ने किया विकसित भारत कार्यक्रम

जम्मू। स्टेट समाचार
पर्यटन सेल भाजपा जेकेयूटी द्वारा मंडल समिति नड के समन्वय से सांबा जिले के सरना में विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यटन सेल के संयोजक रवि बख्शी ने कहा कि पर्यटन यूटी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। पर्यटन सकल घरेलू उत्पाद में 8 प्रतिशत और अर्थव्यवस्था में आठ हजार करोड़ का योगदान देता है। यह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से 70 हजार लोगों को रोजगार प्रदान करता है। जोरावर सिंह कार्यकारी सदस्य पर्यटन सेल ने आर्थिक विकास से लेकर सर्व-समावेशी विकास और महत्वाकांक्षी प्रौद्योगिकी नवाचारों तक कई घटकों के बारे में दृष्टिकोण व्यक्त किया। लोगों को पीएम मोदी द्वारा किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया जैसे कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना जो कि किसानों को न्यूनतम आय सहायता है। इसमें 6000 हजार प्रति वर्ष प्रदान किये जा रहे हैं। डीडीसी सदस्य करतार चंद ने कहा कि ऐतिहासिक इमारत मोहरगढ़ किला से लेकर पुल तक का काम जोरों पर है। उन्होंने खाद्य और आपूर्ति विभाग द्वारा नए राशन कार्ड जारी करने और राशन कार्ड के द्विभाजन पर जोर किया। उन्होंने कहा कि कुछ योग्य परिवार सरकारी योजना से वंचित हैं। उन्होंने आगे खेल स्टेडियम पार्थगढ़ गांव की मांग की जिसकी इलाके के युवाओं को सख्त जरूरत है। नड से भाजपा किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों गुरदेव सिंह ने किसानों के लिए मौजूदा त्वरित योजना पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दुर्ल को सुंदर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए और बलदा से जंदा तक सडक़ की आवश्यकता है। शक्ति केंद्र प्रमुख बिशन सिंह ने दुरई से नगर तक सडक़ निर्माण की मांग की।

   

सम्बंधित खबर