युवक का फंदे से लटकता शव बरामद

जलपाईगुड़ी,19 मार्च (हि.स.)। जिले के राजगंज ब्लॉक के सन्यासिकाटा ग्राम पंचायत के पगलाहाट के डोलीजोत इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक का शव उसके घर के पास पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला है। मृत युवक का नाम ऋत राय (23) है।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक ऋत इकलौता बेटा था। वह सिलीगुड़ी में एक निजी कंपनी में काम करता था। मंगलवार सुबह घर के पास एक पेड़ से ऋत का शव फंदे से लटका पाए जाने से इलाके हड़कंप मच गया। परिवार यह समझ नहीं आ रहा है कि ऋत ने यह कदम क्यों उठाया। घटना की सूचना राजगंज थाने की पुलिस को दी गई। सुचना पर पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन

   

सम्बंधित खबर