जीवन को उन्नत बनाने का एकमात्र साधन है योग और आर्युवेद : स्वामी संकल्पदेव

मीरजापुर, 22 मार्च (हि.स.)। पतंजली हरिद्वार के स्वामी संकल्पदेव महाराज ने शुक्रवार को लालडिग्गी स्थित एक सभागार में जनपद के विभिन्न स्थानों से आए युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि आप सभी को जीवन को नई दशा और दिशा देना है। अपने आत्मस्वरुप को पहचाना है और अपनी शक्ति और सामर्थ्य को पहचान कर जीवन को उन्नत बनाना है तो इसके लिए योग और आर्युवेद ही एकमात्र साधन है, दूसरा कोई नहीं।

उन्होंने कहा की जीवन को नशा, व्यसन और दुर्व्यसन से मुक्त कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है। युवा भारत के राज्य प्रभारी बृजमोहन ने कहा कि हर एक युवा को स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए रोज योग अभ्यास से पसीना बहाना है तभी युवा एक नया इतिहास रचेगा। विंध्य योग सेवा धाम की मुख्य महिला केंद्रीय प्रभारी संगीता व्यास, विंध्य योग सेवा धाम के संस्थापक योग गुरु योगी भोलानाथ ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

संचालन मंडल प्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय और युवा भारत के जिला प्रभारी प्रवीण आर्य ने अतिथियों के साथ सभी कार्यकता व युवाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यकम में विवेक यादव की योग टीम में शुभम, अखिलेश, कृष्ण मुरारी, बृजेश कुमार ने योग की विन्भिन आसनों का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

युवा भारत के संरक्षक राज माहेश्वरी जिला योगासन खेल संघ के अध्यक्ष डा. अमन सिंह यादव ने स्वामीजी व जूना अखाड़ा के संत स्वामी रसानंद को माल्यार्पण और अंगवस्त्रम भेट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पतंजलि महिला प्रभारी रीना चौधरी, महामंत्री रेणुप्रिया, डॉली अग्रहरी, आशा देवी, राजलक्ष्मी के साथ पूरी महिला टीम ने स्वामीजी को विश्वाश दिलाया कि आने वाले समय में जनपद में महिला व बहन-बेटियों को योग और प्राणायम से जोड़कर उनके स्वास्थ को बेहतर बनाकर उनके जीवन को उत्तम बनाना है।

हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/राजेश

   

सम्बंधित खबर