राज्यपाल मिश्र की होली एवं धुलण्डी पर शुभकामनाएं

जयपुर, 23 मार्च (हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने रंगो के पर्व होली एवं धुलण्डी (24-25 मार्च) की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि होली रंग अबीर के जरिए उमंग, उत्साह और उत्साह को प्रकट करने के साथ परस्पर सद्भाव से मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देने वाला पर्व है। यह भक्त प्रहलाद की भक्ति की विजय के रूप में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक पर्व है।

राज्यपाल ने राग- रंग - संग उल्लास के इस पर्व पर सभी के मंगल की कामना की है। उन्होंने रंगों के इस पर्व को आपस में हिल मिलकर मनाने का आह्वान करते परस्पर बंधुता, प्रेम और सद्भाव के लिए सतत कार्य करने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश सैनी/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर