बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को बनाएंगे मजबूत, 25 हजार की लीड का लक्ष्य - नीलकंठ टेकाम

कोंड़ागांव, 24 मार्च(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी केशकाल विधानसभा मुख्यालय के कार्यालय में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केशकाल विधानसभा की कोर कमेटी व चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें मुख्य वक्ता नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल, विधानसभा संयोजक प्रवीण सिंह बदेशा, मार्गदर्शक संतोष कटारिया, राजेंद्र नेताम, किशन पांडे, महामंत्री द्वय तरुण साना, आकाश मेहता, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा, प्रकोष्ठों के सदस्य शामिल हुए।

इस दौरान मुख्य वक्ता नीलकंठ टेकाम ने बूथ स्तर पर जाकर भाजपा के लिए कैसे वोट बढ़ाया जाए उसके लिए रूपरेखा बताई गई। साथ ही कमजोर बूथों को भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्तओं को जिम्मेदारी लेने को निवेदन किया। उन्होंने इस लोकसभा चुनाव में केशकाल विधानसभा से 25 हजार वोटों की लीड दिलाने का लक्ष्य रखते हुए कार्यकर्ताओ को मेहनत करने की अपील की।

हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर